कार्तिक पूर्णिमा के मेलों की तैयारियों को लेकर डीएम ने की बैठक व मेला स्थल का किया निरीक्षण | New India Times

सलमान चिश्ती, रायबरेली ( यूपी ), NIT; ​कार्तिक पूर्णिमा के मेलों की तैयारियों को लेकर डीएम ने की बैठक व मेला स्थल का किया निरीक्षण | New India Timesरायबरेली जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने आज डलमऊ तहसील सभागार में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले मेले तथा स्नानार्थियों को घाटों में अच्छी व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए मेले से सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से मेले में आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने मेला स्थल पर एम्बुलेन्स, इमरजेन्सी किट, दवाईयां, डाक्टर्स की टीम, शौचालय, विद्युत, जनरेटर, पीने के लिए शुद्ध पानी, मंच व्यवस्था, गोताखोर, दुकानों के आवंटन, कंट्रोल रूम, क्रैन, पार्किंग स्थल, यातायात, सीसीटीवी, खोया-पाया स्थान बनाने आदि की व्यवस्था के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त की और मेले को पूरी तरह से सुरक्षित, शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों से युद्ध स्तर पर जुटने को कहा।

बैठक में डीएम ने घाटों पर तीर्थ यात्रियों को पूजा-पाठ कराने वाले पंण्डितों के साथ भी मीटिंग करने के भी निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने घाटों का निरीक्षण किया और जो कमियां देखी उसे दो दिन के अन्दर दूर करने को कहा। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article