मुर्गी के दाने में छुपा कर ले जा रहे ट्रक से 15 लाख रूपये से अधिक का अवैध शराब बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार | New India Times

मकसूद अली, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT; ​मुर्गी के दाने में छुपा कर ले जा रहे ट्रक से 15 लाख रूपये से अधिक का अवैध शराब बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार | New India Timesयवतमाल से चंद्रपुर की ओर जा रहे अवैध तरीके से देशी शराब के बॉक्स से भरे ट्रक को एलसीबी टीम ने जब्त करने में कामयाबी हासिल की है। यह कार्रवाई लोहारा पुलिस थाने के अंतर्गत इंजीनिरिंग कॉलेज के पास की गई है। ट्रक से 15 लाख 62 हजार 600 रुपए कीमत की शराब और ट्रक सहित कुल 30 लाख 63 हजार रुपए का माल बरामद किया गया है।

 गुप्त सूचना के आधार पर ट्रक क्रमांक एमएच 34 एपी 5161 को रोकर उसकी तलाशी ली गई जिसमें ऊपरी सतह पर मुर्गी दाना और जानवरों का चारा बोरी में भरा हुआ था। बारीकी से जांच करने के बाद उसमें कुल 601 देशी शराब के बॉक्स बरामद हुए। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक एम राजकुमार के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक अमर सिंह जाधव, एलसीबी पीआई संजय देशमुख के मार्गदर्शन में पीएसआई संतोष मनवर, ऋषि ठाकुर, संजय दुबे, गणेश देवतले, योगेश गठलेवार, किरण पडघन, अमोल चौधरी, विनोद राठोड आदि ने की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article