पत्नी ने मां व प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की गोली मारकर की हत्या, पांच दिनों के अंदर पुलिस ने किया पूरे मामले का पर्दाफाश | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर ( मप्र ), NIT; ​पत्नी ने मां व प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की गोली मारकर की हत्या, पांच दिनों के अंदर पुलिस ने किया पूरे मामले का पर्दाफाश | New India Timesदतिया जिला के बडौनी पुलिस ने पांच दिन के अंदर अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर मृतक की पत्नी व सासू मां समेत चार लोगों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भूरा उर्फ रॉकी रावत हत्या काण्ड का खुलासा करते हुए बताया कि पत्नी के पेट में पल रहे गर्भ पर पति को था, इसी बात को लेकर पत्नी ने मां के साथ षड़यंत्र रचकर प्रेमी और प्रेमी के दोस्त से मिलकर पति की गोली मारकर करा दी थी। पुलिस ने पत्नी लक्ष्मी रावत, मां गुड्डी उर्फ रामदई रावत, प्रेमी गोटू उर्फ ध्रुव सिंह बुंदेला एवं दोस्त वीरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर हत्याकाण्ड में प्रयुक्त लायसेंसी बंदूक भी बरामद करने का प्रयास करेगी।

एसपी मयंक अवस्थी के निर्देश एवं एएसपी सुरेन्द्र सिंह गौर, एसडीओपी किशन बाबू उपाध्याय के मार्गदर्शन में अंधे कत्ल का पर्दाफाश करने में बडौनी थाना प्रभारी रिपुदमन सिंह रावत, ASI राजकुमार सिंह, ASI महेश श्रीवास्तव, ASI कोक सिंह रावत एवं साक्ष्य एकत्रित करने में एफएसएल अधिकारी डा. सतीश मान एवं प्रधान आरक्षक संजीव गौर की सराहनीय भूमिका रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article