भोपाल का नेता जी सुभाष चंद्र बोस मैदान बना डम्पिंग ग्राउंड, कचरे की दुर्गंध से आसपास के रहवासी परेशान | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के नेता जी सुभाष चंद्र बोस मैदान डम्पिंग ग्राउंड में तबदील हो चुका है। यहां पर मरे हुये जानवर एवं शहर का कचरा फेंका जा रहा है। जिससे उठने वाली बदबू के कारण वहां के रहवासियों का जीना दूभर हो चुका है। ​​भोपाल का नेता जी सुभाष चंद्र बोस मैदान बना डम्पिंग ग्राउंड, कचरे की दुर्गंध से आसपास के रहवासी परेशान | New India Timesग्राउंड में पड़े कचरे में प्रति दिन आग लग रही है जिस से उठने वाला धुंवा ज़हर बन कर लोगों की सांसों में घुल रहा है। कचरे के कारण आस पास के इलाकों में डेंगू , मलेरिया जैसी बीमारियां भी फैल रही हैं।​भोपाल का नेता जी सुभाष चंद्र बोस मैदान बना डम्पिंग ग्राउंड, कचरे की दुर्गंध से आसपास के रहवासी परेशान | New India Timesवहां के रहवासियों ने कई बार अधिकारियो से शिकायत की है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है, जिससे वहां के रहवासियों ने आक्रोशित हो कर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मामले को शांत कराया। अब देखना यह है कि भोपाल महानगर पालिका प्रशासन इस ओर ध्यान देती है या यूंही नगरवासियों को मैदान में फैली गंदगी से जूझते रहना पड़ेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.