मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर के थाना परौर क्षेत्र के ग्राम तालिकापुर के रहने वाले राजवीर 38 वर्ष रात को जब काम कर के घर वापस आने के दौरान घर के गेट पर अज्ञात लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा मय फोर्स के साथ पहुंचे, घटना स्थल का निरीक्षण किया व पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। पुलिस अधीक्षक ने घटना के जल्द खुलासे के लिए एसओजी सहित काई टीमों को लगाया है।
अशोक कुमार मीणा पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 16 तारीख़ की रात को लगभग 10 बजे राजवीर अपने कम से वापस आया था तभी उसको किसी ने गोली मार कर हत्या कर दी मेरे द्वारा निरीक्षण किया गया है शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है घटना के जल्द खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया गया है।
