यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग जयपुर के निर्देशानुसार परिवहन विभाग पुलिस विभाग एवं रोडवेज विभाग द्वारा जिले में संचालित अवैध वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु संयुक्त जांच अभियान चलाया गया जो कि 15 फरवरी से शुरू होकर 25 फरवरी तक चलेगा। जिला परिवहन अधिकारी विजय कुमार मीणा ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत जिले में अवैध रूप से संचालित यात्री वाहनों ओवरक्राउडिंग वाहनों ओवरलोड वाहनों ओवर स्पीड बिना हेलमेट बिना सीट बेल्ट लगाएं वाले वाहनों अवैध पार्किंग वाले वाहन अन्य राज्यों के गैर परिवहन वाहन जो कि जिले में एक महीने से ज्यादा संचालित है तथा ऐसी बसें जो रोडवेज के हूबहू कलर करवा कर संचालित हो रही है ऐसे वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई कर वाहन के चालान बनाए जायेंगे। ऐसे वाहनों को सीज किया जाएगा साथ ही वाहन स्वामियों के चालक लाइसेंस तथा पंजीयन प्रमाण पत्र निलंबिकरण की कार्रवाई की जायेगी।
