मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर कलेक्टर एवं डीएम सुश्री भव्या मित्तल ने संयुक्त जिला कार्यालय बुरहानपुर में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों एवं विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया है कि सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त प्रकरणों पर फोकस कर शिकायतों का संतुष्टी पूर्वक निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विभागवार सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की गहनता से समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना अंतर्गत अनुग्रह सहायता के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये गए। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों से धारणाधिकार, न्यायालयों में लंबित प्रकरणों एवं राजस्व वसूली में प्रगति लाने की बात कही। उन्होंने शिविरों के माध्यम से आयुष्मान, पेंशन व समग्र ई-केवायसी में तेज़ी लाने के निर्देश दिये। प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि योजना और पीएम विश्वकर्मा योजना इत्यादि योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की गई।
बैठक में मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना अंतर्गत अनुग्रह सहायता के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये गए। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों से धारणाधिकार, न्यायालयों में लंबित प्रकरणों एवं राजस्व वसूली में प्रगति लाने की बात कही। उन्होंने शिविरों के माध्यम से आयुष्मान, पेंशन व समग्र ई-केवायसी में तेज़ी लाने के निर्देश दिये। प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि योजना और पीएम विश्वकर्मा योजना इत्यादि योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की गई।
समय सीमा पत्रकों के निराकरण की स्थिति का जाएज़ा लिया। कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बुरहानपुर/नेपानगर को निर्देश दिये कि, थाना स्तर पर मूर्ति निर्माताओं की बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराना सुनिश्चित करें। राजस्व अभियान अंतर्गत नक्शा तरमीम के कार्य की प्रगति 29 फरवरी तक शत-प्रतिशत पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। लोकसभा आम निर्वाचन-2024 को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर ने सर्व कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिये कि, शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों का डाटाबेस जानकारी अद्यतन शीघ्रता से पूर्ण करें।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमति सृष्टि जयंत देशमुख, अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान, अपर कलेक्टर श्री शंकरलाल सिंगाडे़, संयुक्त कलेक्टर श्री अशोक कुमार जाधव, एसडीएम नेपानगर श्री अजमेर सिंह गौड़, एसडीएम बुरहानपुर श्रीमति पल्लवी पुराणिक, नगर निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सुमन कुमार पिल्लई सहित अन्य जिला अधिकारीगण उपस्थित रहे।
