लहरपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन  | New India Times

हाशिम अंसारी, सीतापुर ( यूपी ), NIT; ​लहरपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन  | New India Timesलहरपुर कस्बे में स्थित चाँद धर्म कांटा मैदान में निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष श्री मोहम्मद हसीन खां के नेतृत्व में एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं कस्बे के वरिष्ठ नागरिक एवं सम्मानित लोग उपस्थित रहे। लहरपुर में पिछड़ा वर्ग की सीट होने के बाद लोगों में एकाएक वाद उत्पन्न हो रही थी जिसको देखते हुए 16 अक्टूबर को सायं 8:00 बजे एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन श्री हसीन खान के द्वारा आयोजित किया गया। आयोजक एवं निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद हसींन खान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यदि पुरुष सामान्य सीट हुई तो मैं चुनाव लड़ूंगा और यदि ऐसा नहीं होता तो जनता जनार्दन है, जनता जिसे कहेगी उस नए उम्मीदवार को नगर पालिका अध्यक्ष का प्रत्यासी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो मेरी 2 साल की चेयरमैनी गई थी निश्चित रूप से इन 2 सालों का नुकसान जनता को हुआ है। मैंने अपने कार्यकाल में अच्छे कार्य किए इसलिए मेरे ऊपर लगे पांचों आरोपों से कोर्ट ने मुझे क्लीन चिट दी। मैं उन तमाम जनता का आभारी हूं जिसने मुझे इस काबिल बनाया कि मैं आप की सेवा कर सकूं। मैं उन सभी का आभारी हूं और रहूंगा। अगर कोई भी व्यक्ति यह कह दे कि मैंने किसी का अपने कार्यकाल में काम नहीं किया या किसी को हानि पहुंचाई है तो मैं लहरपुर को छोड़ने को तैयार हूँ। जब पिछड़ा वर्ग की सीट हुई तो लोग कहने लगे कि चेयरमैन साहब अब शादी करेंगे, तो मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं जैसा की मैंने अपने संबोधन में कहा है कि सामान्य पुरुष सीट पर ही मैं चुनाव लड़ूंगा। मैं अध्यक्ष पद की सीट त्याग सकता हूं पर शादी नहीं कर सकता। मैं ऐसा करूंगा तो मेरे समर्थकों को शर्मिंदा होना पड़ेगा। मैं अपनी वजह से अपनी जनता जनार्दन का सिर झुकने नहीं दे सकता क्योंकि यदि मेरी जनता जनार्दन का सर झुकता है तो मेरा सर पहले झुकेगा।​लहरपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन  | New India Timesयदि चेयरमैऩी पद की बात की जाए तो आप लोगों की दुआओं से हमारे बड़े भाई राजेश वर्मा जी सांसद हैं जो कि बड़े ही भले व्यक्ति हैं, मैं चेयरमैन रहूं या ना रहूं यदि आप लोगों का कोई भी काम मेरे लायक है तो आप आएं मैं उसे करने का प्रयत्न करुंगा। जैसा की मैंने कहा हमारे बड़े भाई सांसद जी बड़े ही भले व्यक्ति हैं, अभी कुछ समय पहले लतीफ खान सन ऑफ नूर खान निवासी रावल अदेसर के यहां की डेड बॉडी सऊदी अरब से आनी थी, जिसने हमारे सांसद राजेश वर्मा जी ने 350000 रुपए प्रधानमंत्री कोटे से खर्च कर साथ ही बीजेपी सांसद राजेश वर्मा ने पूरी मदद की। शोकाकुल परिवार के दिल्ली पहुंचने पर उन्हें अश्वस किया और उनका पूरा सहयोग किया, उसके पश्चात शोकाकुल परिवार के निज निवास रावल अदेसर पहुंचे।

श्री खान ने कहा की मेरे ऊपर साजिश के तहत मुझे फोन कर फोन पर ही गालियां दी गईं पर मैंने उन्हें गालियां ना देकर सब्र की और कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया जहां कोई सुनवाई नहीं की गई। उसके पश्चात SP ऑफिस में तहरीर दी जहां से मुझे आश्वासन मिला और SP साहब ने कहा कि आपने यह काम बहुत ही अच्छा किया कि आप ने इधर से फोन नहीं किया। मैंने जनता के हित के लिए यह सभी कार्य किए जो आज तक दूसरे अध्यक्षों ने नहीं किया। मेरे पूरे कार्यकाल में कोई भी एक व्यक्ति यह नहीं कह सकता कि मेरा काम नहीं हुआ, हां मैंने भूमाफियाओं गुंडों आदि का काम नहीं किया। मेरा कहना है कि “न जुल्म रहेगा न गुनहगार रहेगा, दुनिया में कुछ रहेगा तो सिर्फ प्यार रहेगा।”

इस मौके पर कस्बे के समस्त वरिष्ठ नागरिक एवं सम्मानित कार्यकर्तागण हजारों की संख्या में लहरपुर की सम्मानित जनता उपस्थित रही।
अंत में श्री खाने आए हुए लोगों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभा एवं अपनी वाणी को विराम दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.