सड़क निर्माण कार्य न होने से रहिवासी परेशान | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र ), NIT; ​सड़क निर्माण कार्य न होने से रहिवासी परेशान | New India Timesभिण्ड नगर के वार्ड क्रमांक 8 में सीसी सड़क निर्माण कार्य न होने से राहगीरों व मोहल्ले के निवासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

भिंड शहर के वार्ड नंबर 8 में सड़क निर्माण कार्य रूका हुआ है जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही बरसात के समय घरों में पानी भी भर जाता है। इतना ही नही बच्चों को स्कूल जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।​सड़क निर्माण कार्य न होने से रहिवासी परेशान | New India Timesअवनीश शर्मा जो इसी मोहल्ले में निवास कर रहे हैं,  उनका कहना है कि नाला बनाने के नाम से रोड को 9 माह पूर्व खोद दिया गया था जिसे आज तक पूरा नही किया गया है जिससे हम लोगों को निकलने में काफी परेशानी होती है। वही धर्मेंद्र कॉकर निवासी वार्ड 8 का कहना है कि हम बरसात के समय अपने घर तक गाड़ी से नहीं आ सकते हैं, गली में इतना पानी भर जाता है कि वह अपनी कार को 2 किमी दूर रख कर आते है और उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने नगर पालिका में कई बार शिकायत की पर उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।​
सड़क निर्माण कार्य न होने से रहिवासी परेशान | New India Timesइस बारे में वार्ड के भाजपा पार्षद सुनील सिंह तोमर से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि रेत खदान पर रोक लगा दी गई थी जिससे रेत काफी महंगा हो गया था जिस कारण ठेकेदारों ने रेत नहीं खरीदा जिस कारण सीसी रोड के निर्माण में देरी हो गई है। अब रेत खदान चालू हो गई है, जल्द ही सीसी रोड का निर्माण कार्य चालू किया जाएगा।

By nit