तेज़ बारिश में आसमानी बिजली गिरने से 10 वीं कक्षा के छात्रा की मौत अन्य 3 महिलाएं घायल | New India Times

ताहिर मिर्ज़ा, उमरखेड़ (महाराष्ट्र), NIT; ​तेज़ बारिश में आसमानी बिजली गिरने से 10 वीं कक्षा के छात्रा की मौत अन्य 3 महिलाएं घायल | New India Timesउमरखेड़ तालुका के पोफालि ग्रामीण क्षेत्र में बुधवार दोपहर 2 से 3 बजे के करीब एक खेत में तेज़ बारिश के दौरान असमानी बिजली गिरने से एक 10 वी कक्षा के छात्रा की मौत हो गई तथा इस छात्रा के साथ खेत में मौजूद 3 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायलों को उमरखेड के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।​तेज़ बारिश में आसमानी बिजली गिरने से 10 वीं कक्षा के छात्रा की मौत अन्य 3 महिलाएं घायल | New India Timesमिली जानकारी के मुताबिक़ बिजली की शिकार हुई छात्रा प्रीति संजय अगमाने 16 वर्ष अपने स्कूल से पेपर देकर खेत में किसी काम से गई थी, इस बीच खेत में 3 महिलाए खेत का काम कर रही थी कि अचानक तेज़ बारिश शुरू होने से सभी लोग खेत में मौजूद एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए इस महिलाव के साथ यह छात्रा भी कड़ी हो गई। इसी बीच तेज़ बिजली इन सब पर गिरी जिससे मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई तथा अनअन्य महिलाएं ज़ख़्मी हो गई। ज़ख़्मी महिलाओं में मेघा शांतिनाथ विशंभरे 35 वर्ष, सुनंदा संजय अगमाने उम्र 40, कलियानी कमलाकर अगमाने उम्र 38 वर्ष ,सभी पूफालि ग्रामीण के रहेने वाली हैं। इस घटना की जानकारी उमरखेड विधानसभा क्षेत्र के विधायक नजरधने को मिलते ही वह सरकारी अस्पताल पहुंचे तथा ज़ख़्मी लोगों से उनका हाल चाल जाना। खबर लिखे जाने तक सभी ज़ख़्मी महिलाओं का उमरखेड के सरकारी अस्पताल में इलाज जारी था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article