पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:
संगीत की नगरी ग्वालियर में आयोजित तानसेन समारोह में 1650 तबला वादकों ने एक साथ धाप देकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज किया है। इस दौरान प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव कार्यक्रम में उपस्थित रहें, उन्हें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम द्वारा आधिकारिक प्रमाण पत्र भेंट किया गया। सीएम ने यह एलान किया कि अब से 25 दिसंबर के दिन तबला दिवस मनाया जायेगा।

