अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर रविवार को आयुष्मानभवः अभियान के तहत साप्ताहिक स्वास्थ्य मेला का आयोजन हुआ। जिसमें 203 मरीजों की निःशुल्क जांच कर दवा दी गयी।

इस अवसर पर अधीक्षक डा. धर्मेन्द्र कुमार चौधरी ने कहा कि सरकार जनता के स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर काफी गम्भीर है। इसी लिए आयुष्मानभवः स्वास्थ्य मेला का आयोजन कर अधिक से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की निःशुल्क जांच कर दवा उपलब्ध करायी जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि आयुष्मान मेला के तहत 203 मरीजों की जांच की गई। जिसमें 109 पुरूष तथा 94 महिला मरीजों की जांच कर दवा दी गयी।
उन्होंने आगे बताया कि प्रत्येक शनिवार को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाएगा। सभी सीएचसी, पीएचसी ग्रामीण एवं शहरी में हर रविवार को आयुष्मान भवःअभियान के तहत स्वास्थ्य मेला का आयोजन कर मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करायी जाती है।
इस मौके पर डॉ संदीप द्विवेदी, डॉक्टर वी. के. सिंह, डॉक्टर समीम खान, डॉक्टर संतोष राय, दीनानाथ चौधरी, सुरेश मिश्रा, अनिरुद्ध कुमार, दुर्गेश, खेमराज लाल, दीप नारायण, सूर्यकांत, नीतू प्रजापति, नांदावती मौर्य, चंद्रभान त्रिपाठी सहित स्वास्थ्य केन्द्र के सभी स्टाफ स्वास्थ्य मेला में उपस्थित रह कर अपना योगदान दिया।
