मध्य प्रदेश में कल होगा डॉ. मोहन यादव कैबिनेट का विस्तार | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, इन्दौर (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश में कल होगा डॉ. मोहन यादव कैबिनेट का विस्तार | New India Times

भोपाल मध्य प्रदेश में डॉ.मोहन यादव सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार कल। सूत्रों की मानें तो सोमवार दोपहर तीन बजे के बाद शपथ ग्रहण समारोह होगा।

करीब 20 से 22 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। दिल्ली में मंथन के बाद नाम तय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो दिनों तक दिल्ली में रहकर बीजेपी के कई नेताओं से मुलाकात की।

जिसके बाद मंत्रिमंडल के नाम पर अंतिम मुहर लग गई है।

मंत्रिमंडल के संभावित नाम
मंत्रिमंडल के संभावित नामों में सांसद से विधायक बने नेताओं को मौका मिल सकता है।

इनके अलावा प्रमुख रूप से कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, गोपाल भार्गव, तुलसी सिलावट, प्रद्युम्न तोमर, गायत्री पवार, संजय पाठक, हेमंत खंडेलवाल, इंदर सिंह परमार, विष्णु खत्री, कृष्णा गौर, निर्मला भूरिया, रीति पाठक, नागर सिंह चौहान, शैलेंद्र जैन और नारायण सिंह कुशवाह सहित कुछ नए चेहरों पर भी विचार किया गया है।

मंत्रिमंडल का होगा सीमित विस्तार
पार्टी सूत्रों का कहना है कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए सीमित विस्तार किया जाएगा।

चुनाव के बाद फिर एक बार विस्तार होगा।

संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को देखते हुए दोनों डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला को शपथ के बाद भी विभाग आवंटित नहीं किए गए।

विस्तार के बाद नए मंत्रियों के साथ ही सभी को एक साथ विभागों का वितरण किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article