नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा युवा संसद का आयोजन | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र ), NIT; ​​
नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा युवा संसद का आयोजन | New India Timesनेहरु युवा केन्द् संगठन जिला भिण्ड केतत्वाधान मे युवा मण्डल विकास कार्यक्रम के तहत रौन कस्बे के अन्तर्गत ग्राम भीमनगर में श्री रामजानकी मंदिर पर युवा संसद का आयोजन किया गया, जिसमें नेहरू युवा केन्द्र संगठन के एन.बाई.व्ही.एवं रामजानकी युवा मण्डल गौरई के अध्यक्ष जितेन्द्र सिहं चौहान ने कहा है कि युवा ही वह शक्ती और ऊर्जा है जो देश के विकास के जरिये आगे ले जाया सकता है।

आज युवाओं के लिए नेहरु युवा केन्द्र एक सेतु का काम कर रहा है, इसमें युवा ज्यादा से ज्यादा भागीदारी करें जिससे हमारे गांव का सम्पूर्ण विकास हो सके। कार्यक्रम मे मण्डल सचिव उदय सिह ने कहा कि हमे युवा मण्डलों.के जरिये हम अपने गांव व क्षेत्र में विकास कर सकते है।

कार्यक्रम में सबसे बडा निर्णय लिया गया कि रामजानकी युवा मण्डल द्वारा नवम्बर महिने में छात्रों को निःशुल्क शिक्षा देने का काम शुरू होने जा रहा है जिसमें छात्रों को शिक्षा दी जायेगी। 

इस मोके पर धुर्व सिंह चौहान,  शिक्षक रामनरेश सिंह चौहान , विवेक सिहं चौहान, जीतू चौहान एवं क्षेत्र के युवा उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.