मुंबई के नेहरू सेंटर में 17/12/23 को 33 वें सालाना मुशायरा में शिरकत करेंगे बुरहानपुर के युवा शायर डा.वासिफ यार | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मुंबई के नेहरू सेंटर में 17/12/23 को 33 वें सालाना मुशायरा में शिरकत करेंगे बुरहानपुर के युवा शायर डा.वासिफ यार | New India Times

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के वर्ली स्थित नेहरू सेंटर में प्रतिवर्ष मुशायरा आयोजित किया जाता है। इस वर्ष 33 वां प्रतिष्ठित सालाना मुशायरा 17 दिसंबर 2023 को शाम 7:00 बजे से आयोजित किया गया है। खुशी की बात यह है कि इस प्रतिष्ठित मुशायरा में बुरहानपुर के युवा शायर एवं लेखक डॉक्टर वासिफ यार को भी इस बार नेहरू सेंटर के मुशायरा में अपने फन के जौहर दिखाने का अवसर प्राप्त हुआ है। मुम्बई के प्रख्यात शायर एवं पत्रकार जनाब हसन कमाल साहब की सदारत में होने वाले इस मुशायरा में लगभग एक दर्जन नामी शायरों को और एक महिला शायरा को आमंत्रित किया गया जिसमें बुरहानपुर के डॉक्टर आसिफ यार भी शामिल हैं। इस मुशायरा में हसन कमाल, इरफान जाफरी, मुख़्तार युसुफी, नदीम सिद्दीकी, उबेद आज़मी, शाहिद लतीफ, डॉक्टर शाहरोज़ खावर, शरज़ील अंसारी, शकील आज़मी, आलोक श्रीवास्तव, अज़ीज़ नबील (दोहा कतर) और शाएरा में फौजिया रबाब को आमन्त्रित किया गया है। निजामत इरफ़ान जाफरी करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.