पवन परूथी, ग्वालियर/भोपाल (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश की गद्दी संभालने के साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आक्रामक शैली में अपनी शुरुआत की है। कैबिनेट की पहली बैठक में उन्होंने खुले में मछली, अण्डा, मीट आदि और लाउडस्पीकर पर पाबंदी लगाई है। इसके साथ ही उन्होंने जमीन की रजिस्ट्री के साथ ही नामांतरण प्रक्रिया को भी हरी झंडी दे दी है। ये फैसला अब नए साल के पहले दिन 1 जनवरी 2024 से लागू हो जाएगा। बता दें कि इस फैसले के बाद अब नामांतरण करने के लिए लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसके अलावा धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार से भी मुक्ति मिलेगी।

