टीएल बैठक में बुरहानपुर कलेक्टर ने समय सीमा में पत्र का निराकरण करने का दिया निर्देश | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

टीएल बैठक में बुरहानपुर कलेक्टर ने समय सीमा में पत्र का निराकरण करने का दिया निर्देश | New India Times

संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री भव्या मित्तल की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने विभागों में लंबित समय-सीमा के पत्रकों की बारी-बारी से गहनता से समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि समय-सीमा के तहत प्राप्त पत्रकों का शीघ्रता से निराकरण किया जाये।

कलेक्टर ने निकायवार समग्र एवं पेंशन से संबंधित ईकेवायसी की प्रगति की जानकारी अधिकारियों से प्राप्त करते हुए समग्र एवं पेंशन हेतु ईकेवायसी शत-प्रतिशत पूर्ण करने हेतु निर्देशित भी किया। सीएम हेल्पलाईन के तहत प्राप्त शिकायतों का विभागवार विस्तृत रूप से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को संतुष्टीपूर्वक निराकरण के निर्देश दिये गये।

“विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ कलेक्टर सुश्री मित्तल ने “विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ की समीक्षा करते हुए कहा कि, नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में कैम्प लगाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं संबंधी लक्षित और पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाये। उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही हेतु दिशा-निर्देश दिये हैं।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमति सृष्टि जयंत देशमुख, अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान, अपर कलेक्टर श्री शंकरलाल सिंगाड़े, संयुक्त कलेक्टर श्री अशोक कुमार जाधव, एसडीएम बुरहानपुर श्रीमति पल्लवी पुराणिक, एसडीएम नेपानगर श्री अजमेर सिंह गौड़, डिप्टी कलेक्टर श्रीमति सरोज सिंह परिहार, डिप्टी कलेक्टर श्री भागीरथ वाखला सहित अन्य जिला अधिकारीगण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.