मध्य प्रदेश को सीएम और दो डिप्टी सीएम मिलने के बाद अब मंत्रीमंडल पर टिकी हैं सब की निगाहें | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश को सीएम और दो डिप्टी सीएम मिलने के बाद अब मंत्रीमंडल पर टिकी हैं सब की निगाहें | New India Times

मध्य प्रदेश सरकार के गठन में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ दो डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला भी शपथ ले चुके हैं और सबकी निगाहें मंत्रीमंडल पर टिकी हैं।

मध्य प्रदेश को सीएम और दो डिप्टी सीएम मिलने के बाद अब मंत्रीमंडल पर टिकी हैं सब की निगाहें | New India Times
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

मुख्यमंत्री पद के लिए चौंकाने वाला नाम आने के बाद अब मध्य प्रदेश में लगातार मंत्री रहने वाले विधायकों की धड़कनें बढ़ गई हैं। ऐसी संभावना है कि मध्यप्रदेश के मंत्रिमंडल में चौंकाने वाले नाम सामने आ सकते हैं। लोगों में यह चर्चा चल रही है कि लंबे वक्त से बीजेपी सरकार में मंत्री रहने वालों की इस बार छुट्टी कर हो सकती है और नये सीनियर विधायकों को भी मौका मिलने की आशा कम है, उनकी जगह पर नई युवा चेहरे को मंत्रीमंडल में स्थान दिया जा सकता है। यह भी माना जा रहा है कि मंत्रीमंडल के गठन में भी दिल्ली का सीधा दख़ल हो सकता है। सूत्रों की मानें तो जिस तरह से मुख्यमंत्री का नाम सामने आया है वैसे ही मंत्रीमंडल गठन में भी देखने को मिल सकता है। यहां पर भी पुराने चेहरों को सत्ता से दूर रखा जा सकता है एवं युवा एवं नए चेहरे को मौका दिया जा सकता है। हालांकि इसमें कुछ पुराने मंत्री फिर भी मंत्री बन सकते हैं।

मध्य प्रदेश को सीएम और दो डिप्टी सीएम मिलने के बाद अब मंत्रीमंडल पर टिकी हैं सब की निगाहें | New India Times

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला एवं डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा को बनाया गया है। मोदी ने दिखाई मुख्यमंत्री को उनकी कुर्सी, बैठने के लिए इशारा किया। बहुत कम समय तक चला यह समारोह जल्दी ही खत्म हो गया। मोतीलाल स्टेडियम के बाहर कट-आउट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के साथ नए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कट-आउट लगाए गए थे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गाड़ी से उतरकर लोगों का अभिवादन किया तो लोग रो रहे थे और कहा की मामा आप प्रधानमंत्री बनेंगे। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान अपने गंतव्य को प्रस्थान कर गए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.