सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या बेहद दुःखद, सतपाल तंवर बोले भीम सेना राजपूत समाज के साथ | New India Times

फैज़ान खान, गुरुग्राम/नई दिल्ली, NIT:

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या बेहद दुःखद, सतपाल तंवर बोले भीम सेना राजपूत समाज के साथ | New India Times

जयपुर के श्याम विहार इलाके में श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की दिनदहाड़े घर में घुसकर हत्या से सनसनी फैल गई है। भीम सेना चीफ नवाब सतपाल तंवर ने इसे राजपूत समाज के लिए एक अपूर्णीय क्षति बताया है। तंवर ने कहा है कि करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या बेहद दुःखद है। राजस्थान में लगातार जंगलराज चल रहा है। नई सरकार के चयन के बाद सरकार गठन और मुख्यमंत्री के चयन से पहले इस तरह की घटना बहुत ही चिंताजनक है। भीम सेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर ने चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि क्या यह राजस्थान में भयावह जंगलराज की शुरुआत है। प्रदेश की राजधानी जयपुर में इस तरह की दर्दनाक घटना चरमरा रही बेलगाम कानून व्यवस्था की पोल खोलती है। तंवर ने कहा कि हम कड़े शब्दों में इस घटना की निंदा करते हैं और सरकार से मांग करते हैं कि अविलम्ब आरोपियों को गिरफ्तार करके सख्त सजा सुनिश्चित की जाए। भीम सेना प्रमुख सतपाल तंवर ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में भीम सेना दिवंगत सुखदेव सिंह के परिवार के साथ है। तंवर ने कहा भीम सेना और करणी सेना के विचारों में बेशक भिन्नता हो सकती है लेकिन हम अंबेडकरवादी हैं और हिंसा का पुरजोर विरोध करते हैं। उन्होंने भरोसा दिया कि न्याय के लिए संघर्ष में भी भीम सेना राजपूत समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article