यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

राज्य शिक्षा उपलब्धि सर्वे 2023 परीक्षा की बैठक का आयोजन एसीबीईओ सविता सिंह की अध्यक्षता में महाराणा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धौलपुर में आयोजित किया गया। बैठक में 50 प्रधानाचार्य एवं 21 व्याख्याताओं ने भाग लिया जो स्कूलों में 6 एवं 7 दिसंबर को आयोजित होने वाली राज्य शिक्षा उपलब्धि सर्वे 2023 परीक्षा को आयोजित करवाएंगे एसीबीईओ सविता सिंह ने बताया कि राज्य शिक्षा उपलब्धि सर्वेक्षण परीक्षा 6 एवं 7 दिसम्बर को निर्धारित है।
इस सर्वेक्षण की योजना इस तरह से बनाई गई है कि यह तीसरी छठी और नौंवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए सीखने के मानकों को बढ़ाए एसईएएस में निजी प्रबंधन स्कूलों सहित सभी प्रकार के प्रबंधन स्कूलों में ग्रेड 3, 6 और 9 के छात्र शामिल होंगे एसईएएस 2023 में कक्षा 3 और 6 के लिए भाषा गणित और ईवीएस जैसे विषय शामिल होंगे तथा कक्षा 9 के लिए भाषा गणित विज्ञान और सामाजिक विज्ञान सर्वेक्षण द्वारा ब्लॉक स्तर पर छात्रों के सीखने का व्यापक मूल्यांकन प्रस्तुत किया जाएगा।
एसईएएस 2023 ऑप्टिकल मार्क रिकॉग्निशन ओएमआर तकनीक का उपयोग करते हुए पेपर-आधारित मोड को अपनाया जाएगा सभी ग्रेड के लिए मूल्यांकन योग्यता आधारित होगा और एनएएस के सीखने के परिणामों एलओ के साथ संरेखित किया जाएगा बैठक में राज्य शिक्षा उपलब्धि सर्वे 2023 परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई एवं परीक्षा आयोजन का प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य धनेश जैन मुकेश कुमार शर्मा अर्चना शेखर संपत राम मीणा रनवीर सिंह रावत भगवान सिंह मीना कार्यक्रम अधिकारी लोकेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
