एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा में अग्निवीर सेना भर्ती रैली शुरु | New India Times

अली अब्बास, आगरा (यूपी), NIT:

एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा में अग्निवीर सेना भर्ती रैली शुरु | New India Times

सेना भर्ती कार्यालय आगरा द्वारा 04 दिसम्बर 2023 को आयोजित पहले दिन की भर्ती रैली में सभी बारह जिलों के लगभग 650 अग्निवीर टेकनिकल कैटेगिरी के अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इस रैली में सेना भर्ती कार्यालय आगरा के अन्तर्गत आने वाले सभी बारह जिले (आगरा, अलीगढ़, एटा, इटावा, झाँसी, ललितपुर, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, हाथरस, जालौन और कासगंज) के उम्मीदवारों ने भाग लिया। सभी श्रेणियों में इस 13 दिवसीय रैली के लिए लगभग 13000 अभ्यर्थियों को समान्य प्रवेश परिक्षा के बाद शोर्टलिस्ट किया जा चुका है।

जोनल भर्ती मुख्यालय लखनऊ के मुख्य अधिकारी मेजर जनरल मनोज तिवारी ने आज एकलव्य स्टेडियम, आगरा कैन्ट में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली का दौरा किया। सेना भर्ती कार्यालय आगरा निदेशक कर्नल रिश्मा सरीन ने उनका स्वागत किया और भर्ती प्रक्रिया के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। मेजर जनरल मनोज तिवारी ने रैली की व्यवस्था और पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए भर्ती में शामिल सभी अधिकारियों तथा कर्मियों की सराहना की। उन्होंने रैली को हरी झंडी दिखाई और अभ्यार्थियों से बातचीत करते हुए कहा कि दलालों के नापाक वादों से प्रभावित होने के बजाय सभी अभ्यार्थियों को अपनी योग्यता के आधार पर रैली में भाग लेना चाहिए।

इस भर्ती रैली को आगरा मिलिटरी स्टेशन के प्रमुख अधिकारी ब्रिगेडियर रजनीश मोहन का समर्थन मिला। साथ ही साथ उत्तर प्रदेश के प्रशासन की ओर से आगरा के जिला मजिस्ट्रेट, श्री भानु चन्द्र गोस्वामी ने हर एक सुविधा मुहैया कराई है।

उम्मीदवारों के चयन के लिए स्क्रीनिंग प्रक्रिया बेहद निष्पक्ष और पारदर्शी है, जिसमें उम्मीदवारों को विभिन्न परीक्षणों से गुजरना होता है, जिसमें निर्धारित समय में 1.6 किमी की दौड़, शारीरिक फिटनेस परिक्षण, शारीरिक माप परीक्षा, दस्तावेजीकरण और अंत में मेडिकल शामिल हैं। यह परीक्षायें सेना के लिए उम्मीदवार की योग्यता, मानसिक चपलता और शारीरिक मजबूती की जाँच कराने के लिए बनाई गई हैं।

अग्निवीरों को विभिन्न ट्रेडों के लिए शामिल किया जायेगा जैसे अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर, अग्निवीर तकनीकी और अग्निवीर ट्रेडमेन।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article