रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

पेटलावद ठंड के दिनों में मौसम ने अचानक करवट ली है ओर क्षेत्र में रविवार दोपहर के बाद अचानक आसमान में घने बादल छाए व तेज गड़गड़ाहट के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। अचानक बेमौसम हुई बारिश के चलते आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।
एक की हुई मौत
इसी बारिश के चलते आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। पेटलावद तहसीलदार हुकुमसिंह निगवाल ने जानकारी देते हुए बताया की ग्राम असलिया निवासी कानजी पिता लुंगजी कटारा 42 वर्ष की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गयी। जिसकी सूचना मिलते ही एसडीएम अनिल कुमार राठौर के निर्देश पर प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा, और आवश्यक कार्यवाही व जांच पड़ताल की। कानजी कटारा की मौत होने से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

