रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर पर प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया।
मंदिर के महंत श्री मुकेशदास महाराज सदस्य समाजसेवी श्री सुरेशचंद्र पूणमल जैन, रिंकू जैन, जैकी जैन और परिवार ने मंदिर समिति सदस्यो के साथ महा आरती की।
महाआरती में अलग अलग स्थानों से आये साधु संतों और ग्रामीणों ने भी भाग लिया।
मंदिर में विराजित सभी प्रतिमाओं के साथ श्री रामभक्त हनुमान की जीवंत प्रतिमा का भी विशेष चोला चढ़ाकर आकर्षक श्रृंगार कर छप्पन भोग लगाया गया।
दोपहर 12 बजे महा आरती के पश्चात महाप्रसादी वितरण और भंडारा का आयोजन किया गया।
श्री जैन ने सभी साधु संतों और श्रद्धालुओं को परिवार के सदस्यों के साथ भोजन परोसा।
श्रीराम भक्त हनुमान के अन्नकूट महोत्सव में विशेष रूप से श्री गणेश महिला मंडल के सदस्यों ने शानदार भजनों की प्रस्तुतियाँ दी वहीं इस अवसर पर ग्रामीण अंचलों के साथ नगरीय क्षेत्र के श्रद्धालु भी दर्शनों के साथ इस अन्नकूट महोत्सव का लाभ लेने के लिए पहुँचे।
इस अवसर पर मंदिर समिति वरिष्ठ सदस्य मंदिर के महंत श्री मुकेश दास महाराज वरिष्ठ समाज सेवी श्री सुरेशचंद्र पूरण मल जैन जैकी जैन, युवा समाजसेवी राजेश रिंकू जैन और सभी सदस्यों ने आयोजन में आने के लिए सभी श्रद्धालुओं का आभार माना।
