उत्सव मेले में भास्कर ग्रूप के चेयरमैन रमेश जी का मुस्लिम समाज ने किया अभिन्दन  | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​उत्सव मेले में भास्कर ग्रूप के चेयरमैन रमेश जी का मुस्लिम समाज ने किया अभिन्दन  | New India Times पिछले 25 वर्षों से दशहरा मैदान पर भास्कर ग्रूप के द्वारा आयोजित होने वाले उत्सव मेले की आयोजन समिति में दो अल्पसंख्यक सदस्यों को शामिल किये जाने पर आज भास्कर ग्रूप के चेयरमैन रमेश चंद जी अग्रवाल का पगडी पहनाकर अभिन्दन कर उनका आभार व्यक्त किया गया। मेला उत्सव समिति में वर्षों बाद मुस्लिम समाज के प्यारे मियाँ एवं आरिफ हसन को प्रतिनिधित्व दिये जाने से समाज मे हर्ष व्याप्त है। इसको लेकर समाज ने आज मेला प्रांगण मे भास्कर ग्रुप के चेयरमैन श्री रमेश जी अग्रवाल का हर्ष ध्वनि के साथ स्वागत किया और समाज की और से उनको पगडी पहनाई गयी। स्वागत के बाद चेयरमैन ने कहा कि समिति में महिला सदस्यों की भी भागीदारी होना चाहिये।​​उत्सव मेले में भास्कर ग्रूप के चेयरमैन रमेश जी का मुस्लिम समाज ने किया अभिन्दन  | New India Times इस अवसर पर अकबर बेग मंजर भोपाली,  हैदरयार अली,  शुरूर अली, शाबिस्ता जकी,  आसिफ जकी,  सैय्यद साजिद अली, गोविंद गोयल,  फिरोज सिद्दिकी,  कमरूउददीन दाऊदी,  आसिफ अली, राशिदा मुस्तफा आदि मौजूद थे।

By nit