मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

नगर निगम द्वारा मघईटोला स्थित कान्हा गौशाला में गोपाष्टमी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम महापौर अर्चना वर्मा ने गौ पूजन किया गया तथा गौवंशों को गुड़, चना इत्यादि खिलाकर गौ सेवा की गई।
इसके उपरांत महापौर द्वारा प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में महापौर के अतिरिक्त अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक हरिवंश दीक्षित, सहायक अभियंता जलकल प्रेम चन्द्र आर्य व अवर अभियंता जलकल सूरज प्रजापति के अतिरिक्त गजेंद्र गंगवार, आलोक मिश्रा, गौशाला के केयरटेकर गौरव अग्निहोत्री तथा गौसेवक मौजूद रहे।
