गुरुदेव हत्याकांड का हुआ खुलासा | New India Times

मुबारक अली, शाहजहांपुर ( यूपी ), NIT; ​गुरुदेव हत्याकांड का हुआ खुलासा | New India Times

किराये के शार्प शूटर द्वारा कराई गई थी हत्या, पुलिस अधीक्षक के वी सिंह के निर्देशानुसार थाना पवाया पुलिस तथा इंटेलिजेंस विंग को लगाया गया।

मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम जेवा जंगल में गुरुदेव हत्याकांड में वांछित अभियुक्त नाजायज असलाह के साथ मौजूद है। सूचना के आधार पर थाना पुवायां तथा इंटेलीजेंस विंग की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताए गए स्थान पर दबिश दी गई तो वहां पर उपस्थित बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम द्वारा स्वयं को बचाते हुए घेराबंदी कर दो बदमाश को मौके से गिरफ्तार कर लिया तथा उनके साथ चार अन्य साथी रात में अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे गिरफ्तार अभियुक्त की तलाशी में दो 15 बोर तमंचे, 2 खोखा कारतूस व 5 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर द्वारा पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 10-10 हज़ार रुपए नगद पुरस्कार तथा प्रशासनिक पत्र प्रदान करने की घोषणा की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-

  • 1. रतनेश उर्फ राजू पुत्र रामभरोसे निवासी ग्राम गजुआ खेड़ा थाना पिहानी जनपद हरदोई
  • 2. चीनू उर्फ मनोज रामपाल निवासी टैनी 

 थाना टड़ियावां जनपद हरदोई गिरफ्तार दोनों अभियुक्त जनपद हरदोई के निवासी हैं।

पुलिस टीम:-

  • अशोक सोंलकी, प्रभारी निरक्षक पुवायां,
  • हरीश राजपूत ,प्रभारी इंटेलिजेंस विंग, क्राइम ब्रांच,
  • क्रांतिवीर सिंह, इंटेलिजेंस विंग, क्राइम ब्रांच,
  • आसिफ अली इंटेलिजेंस विंग, क्राइम ब्रांच,
  • सुशील कुमार, नासिर खां, सुशील पाल सिंह, अब्दुल कादिर, जय प्रकाश, विजय प्रताब, सचिन कुमार, दयाराम, अमरजीत सिंह।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article