मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश के जिला शाहजहांपुर में एसओजी व थाना सदर बाजार प्रभारी के नेतत्व में उo निo राजा रामपाल सिंह एसओजी, उO निO दिनेश कुमार, उO निO सन्तोष कुमार सिंह, सन्नी कुमार, खलीद हुसैन, उदय वीर, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह आदि पुलिस टीम ने मोहल्ला ककरा कला के पास आम के बाग में बने, कमरे में चल रही अवैध शास्त्र फैक्ट्री में छापा मारा। पुलिस ने युगल किशोर ग्राम बिलंदापुर थाना पुवायां, मोo हसन मोo मामुड़ी थाना सदर बाजार, फरहान उर्फ बब्लू मोo चौक आला खां थाना सदर बाजार, फरहान उर्फ भोला मोo ककरा कला थाना सदर बाजार को गिरफ्तार किया।
दो आटो मैटिक पिस्टल, एक 12 बोर की बंदूक, 1 तमंचा, कारतूस सहित बड़ी मात्रा में अधबेन तमंचे व उपकरण बरामद।
सुधीर जायसवाल एसपी सिटी ने बताया की एसओजी, थाना सदर बाजार पुलिस ने आम के बाग में बने कमरे में चल रही अवैध शास्त्र बनाने की फैक्ट्री में छापा मार कर चार लोगों को किया गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में अधबाने शास्त्र, व उपकरण, दो देसी ऑटोमेटिक पिस्टल, एक देसी बंदूक, एक तमंचा कारतूस, 11 हजार रुपए आदि बरामद कर नियम अनुसार कार्यवाही की जा रही है।
