अविनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र ), NIT;
भिंड के फूफ क्षेत्र के अंतर्गत फूफ निवासी राजू ओझा उम्र 35 किसी व्यक्ति के मकान पर काम करने गया था तभी वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची व पचनामा तैयार कर शव को पीएम के लिये जिला अस्पताल में रखवाया है। पुलिस के मुतवित मृतक के शव का सुबह पीएम होगा।
वहीँ उसके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के छोटी छोटी दो बेटियां बताई गई है। परिजनों ने शासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
