सुरेंद्र सिंह शेरा का ज़ोर शोर से जनसंपर्क जारी, मिल रहा है जनता का अद्वितीय प्रतिसाद | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सुरेंद्र सिंह शेरा का ज़ोर शोर से जनसंपर्क जारी, मिल रहा है जनता का अद्वितीय प्रतिसाद | New India Times

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज़ हैं और प्रत्याशी चुनाव प्रचार में अंतिम चरण में अपनी तरफ से जोर आज़माईश कर रहे हैं। इसी क्रम में बुरहानपुर से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह उर्फ़ शेरा भैया लगातार क्षेत्र वासियों से जनसंपर्क के दौरान मुलाक़ात कर रहे हैं। तयशुदा कार्यक्रम के तहत उन्होंने मोमिनपुरा, लोहारमंडी एवं हरीरपुरा क्षेत्र में जनसंपर्क किया। जहां उनके साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक, कार्यकर्ता मौजूद रहे। वह जहां भी जनसंपर्क के लिए पहुंचे वहां आम जनता का भरपूर आशीर्वाद और प्रतिसाद उन्हें मिला। जहां भी गए जन सैलाब से घिरे रहे एवं लोगों ने उनका जगह-जगह फूल मालाओं और पुष्प वर्षा से स्वागत किया।
आपको बता दे कि शेरा भैया लगातार बुरहानपुर क्षेत्र की सेवा में सक्रिय रहते हुए जन-जन के दिल में जगह बना चुके हैं। पिछले विधान सभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में प्रचंड जीत के साथ इसबार कांग्रेस पार्टी से चुनाव मैदान में हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.