बुरहानपुर में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को करेगें संबोधित | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को करेगें संबोधित | New India Times

एमपी के बुरहानपुर में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय 4 नवम्बर 2023 शनिवार को बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 180 बुरहानपुर से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी एवं नेपानगर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 179 से भाजपा की प्रत्याशी सुश्री मंजू राजेंद्र दादू के समर्थन में बुरहानपुर और नेपानगर विधानसभा में रोड़ शो और जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज भीमसेन लधवे ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे।

जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने बताया कि 4 नवंबर शनिवार को सुबह 10 बजे गणपति नाका से विजय संकल्प रैली निकलेगी और गांधी चौक में आमसभा होगी। विशाल आमसभा को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, भाजपा प्रत्याशी अर्चना चिटनिस संबोधित करेंगे। भाजपा विजय संकल्प रैली गणपति नाका से आलमगंज, सिंधीपुरा गेट, बुधवारा, दाउदपुरा, ढोलीवाड़ा, अनाज मंडी, इकबाल चौक, सुभाष चौक होते हुए गांधी चौक पहुंचकर विशाल आमसभा में परिवर्तित होगी।

डोईफोडिया में भी होगी सभा
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय 4 नवंबर को इंदौर से बुरहानपुर आएगे। बुरहानपुर में संकल्प रैली और सभा के बाद नेपानगर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी सुश्री मंजू दादू के समर्थन में वह डोईफोड़िया में भी सभा को संबोधित करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article