मेघनगर की ग्राम पंचायतों में रंगोली, मेहंदी एवं हस्ताक्षर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को मतदान करने के लिए किया जा रहा है जागरूक | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर की ग्राम पंचायतों में रंगोली, मेहंदी एवं हस्ताक्षर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को मतदान करने के लिए किया जा रहा है जागरूक | New India Times

मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए जनपद पंचायत मेघनगर की ग्राम पंचायत शिवगढ़ एवं अगराल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान में हस्ताक्षर कर एवं रंगोली बनाकर लोगों को मतदान करने हेतु जागरूक किया गया।

मेघनगर की ग्राम पंचायतों में रंगोली, मेहंदी एवं हस्ताक्षर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को मतदान करने के लिए किया जा रहा है जागरूक | New India Times

इसी के साथ महिलाओं ने अपने हाथों में मेहंदी से मतदान अवश्य करें एवं मतदान हमारा अधिकार जैसे स्लोगन लिखकर मतदान के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में सभी के द्वारा लोकतंत्र में आस्था रखते हुए अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की योग्यता को बनाए रखते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांति पूर्वक निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्य बनाए रखने एवं निर्भीक्त होकर धर्म, वर्ग, जाति, भाषा एवं अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनो में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ भी ली गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article