अरशद आब्दी, झांसी ( यूपी ), NIT;
नवरात्र के शुरू होते ही पूरे देश में दुर्गा माता की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना शुरू हो गई है।
अमन की नगरी झांसी में आज हर वर्ष की तरह माँ के दरबार में दर्शन करने हज़ारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। रानी लक्ष्मी बाई जिस मंदिर में पूजा करने जाती थी, जिसमें एक शवलिंग में हज़ार शिवलिंग दिखाई देते हैं, ऐसी आस्था बताई जाती है जिसकी पूजा भेलपत्र से की जाती है, वहीं समीप बने माता रानी के प्राचीन मन्दिर पर भक्तों का हुजूम लगा रहा। माता की एक झलक पाने को पहुंचे पंचकुइन्या मंदिर पर सुबह से ही माँ के भक्तों के दर्शन करने को भीड़ लगी रही एवं श्राद्धालु माँ के दर्शन करने के लिए उकसाहित रहे। सुबह से शाम तक हज़ारों की संख्या में भक्तों ने माता रानी के दर्शन किए और अपनी मनो कामना के साथ पूजा अर्चना की।
