जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मप्र ), NIT;
भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जीवन गोल्या के नेतृत्व में भाजयुमो हरदा ने स्वचछ भारत अभियान के रूप में मनाया देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिन मनाया गया।
रविवार को भाजयुमो हरदा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जीवन गोल्या के नेतृत्व में माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर नगर में सफाई अभियान चलाया एवं सभी कार्यकर्ताओं ने नगर के विभिन्न स्थानों पर साफ़ सफाई की एवं नगर वासियों को साफ़ सफाई रखने के लिए जागरूक किया एवं स्वच्छ भारत अभियान से अवगत कराया। सफाई अभियान की शुरुवात बलराम चौक से हुई इसके बाद गुर्जर बोर्डिंग, दुर्गामंदिर तेजाजी चौक, बस स्टैंड एवं नगर के विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया।
इस मौके पर जीवन गोल्या, विनोद गुर्जर, नंदा रात्रे, शशांक बादर, अनिल शर्मा, रामकुमार देव्हारे, सुयोग सोनी, अमन बेडा, नवीन पाल, शुभम मातवा, योगेन्द्र पटेल, पंकज दुगाया, प्रियांशु गौर, प्रिंस दुगाया, अमित गुर्जर, मोनू उन्हाले, निक्की गुर्जर, राहुल पाटिल, जुगल उमरिया, हिमांशु गुर्जर, मयंक भयरे, धर्मेन्द्र सोलंकी, शांतनु एवं अन्य कार्यकर्ताओ मौजूद रहे।
