आम आदमी पार्टी भोपाल जोन के विधानसभा प्रभारियों का प्रशिक्षण शिविर संपन्न | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​आम आदमी पार्टी भोपाल जोन के विधानसभा प्रभारियों का प्रशिक्षण शिविर संपन्न | New India Times

आम आदमी पार्टी भोपाल जोन स्तरिय परीक्षण शिविर सम्पन्न हुआ; जिसमें विधानसभा प्रभारियों ने भाग लिया।

आम आदमी पार्टी भोपाल जोन के विधानसभा प्रभारियों का प्रशिक्षण शिविर सोमवार को आयोजित किया गया। यह सम्मेलन सुबह 10 बजे गांधी भवन, पॉलिटेक्निक चौराह, भोपाल में आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को राजनीतिक कार्यक्रम, कोष प्रबंधन, संगठन विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश संयोजक श्री आलोक अग्रवाल भी उपस्थित थे। ​आम आदमी पार्टी भोपाल जोन के विधानसभा प्रभारियों का प्रशिक्षण शिविर संपन्न | New India Timesप्रदेश संयोजक श्री आलोक अग्रवाल संगठन से जुड़े अपने अनुभवों को पार्टी के पदाधिकारियों एव कार्यकर्ताओ के साथ साझा किया और आने वाले 2018 के चुनाव के बारे में रोड मैप पर चर्चा हुई। इसके अतरिक्त संगठन सचिव श्री पंकज सिंह ने प्रदेश की समस्याओं व संगठन व प्रदेश सचिव दुष्यंत दांगी ने मध्य प्रदेश के सामाजिक विषयों पर अपनी बात रखी।

By nit