जूनियर एवं यूथ रेडक्रॉस स्वच्छता पखवाड़े का हुआ समापन | New India Times

इदरीस मंसूरी, गुना (मप्र), NIT:

जूनियर एवं यूथ रेडक्रॉस स्वच्छता पखवाड़े का हुआ समापन | New India Times

जूनियर एवं यूथ रेडक्रॉस पदेन जिला अध्यक्ष तरूण राठी जिला कमिश्नर चन्द्रशेखर सिसोदिया के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में संचालित जूनियर यूथ रेडक्रॉस द्वारा स्वच्छता पखवाड़े के अन्तर्गत जूनियर रेडक्रॉस कार्यालय पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी।

जूनियर रेडक्रॉस जिला संगठक प्रताप नारायण मिश्रा, स्वयंसेवी संस्था इनर व्हील की अध्यक्ष पूर्णिमा अग्रवाल, सचिव डॉ प्रीति सक्सेना, पूर्व अध्यक्ष नीता तिवारी, भावना जैन, उपाध्यक्ष ऊषा अग्रवाल सदस्य कीर्ति बिंदल, मधु गर्ग, डी ओ सी गाइड राखी नामदेव, अरूणा जैन, सुरेन्द्र सिंह गौड़ ने सहभागिता करने वालों को पुरस्कृत किया। जूनियर एवं यूथ रेडक्रॉस के रचयिता सिसोदिया, आराधना भार्गव,आरती जाटव, शिवानी अहिरवार,केशव अन्नोटिया, सौरभ वैरागी, संजू वैरागी, विष्णु यादव, प्रियंका धाकड़ ने स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक रेल्वे स्टेशन पर प्रस्तुत किया।

स्टेशन मास्टर उदय सक्सेना एवं अधिकारी नागर ने नाटक की प्रशंसा कर उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्टेशन पर किये जाने वाले कार्यों की प्रशंसा की। स्वच्छता पखवाड़े के अन्तर्गत कांउन्सलर जितेन्द्र ब्रह्मभट्ट, एवं नीतेश जैन, केशव अन्नोटिया ने रक्तदान कर युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर वन्दना काॅन्वेट स्कूल के कांउन्सलर मनीष चामलीकर, भावना चौहान स्वच्छता उपस्थित रहे। पखवाड़े के अन्तर्गत रंगोली, भाषण, चित्रकला, गायन, निबंध नाटक प्रतियोगिता आयोजित की गयी।

सिमरन पंत कन्या कैण्ट, भारती कुशवाह, अंजली ओझा एम एल बी, आरती जाटव कस्तूरबा कन्या महाविद्यालय, प्रियंका धाकड़, साजिया खान पी जी कोलेज,आरती जाटव, संजू वैरागी, प्रखर ब्रह्मभट्ट पी जी कोलेज को पुरस्कृत किया गया। इन सभी प्रतिभागियों में एम एल वी, कन्या कैण्ट, उत्कृष्ट विद्यालय गुना, पी जी कोलेज, कस्तूरबा कोलेज अन्य विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्र छात्रा उपस्थित रहे। अन्त में आभार काउंसलर सुनील रघुवंशी ने व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article