बढते हुए अपराध के ग्राफ को देखते हुए गुलाम गौस खां यूथ ब्रिगेड ने पुलिस अधीक्षक को दी ज्ञापन | New India Times

अरशद आब्दी, झांसी ( यूपी ), NIT; ​बढते हुए अपराध के ग्राफ को देखते हुए गुलाम गौस खां यूथ ब्रिगेड ने पुलिस अधीक्षक को दी ज्ञापन | New India Timesझांसी में बढ़ते हए अपराध के ग्राफ और पूर्व हिस्ट्रीशीटर व उसके बेटे की गुंडागर्दी को लेकर गुलाम गौस खां यूथ ब्रिगेड ने एसएसपी को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की।​बढते हुए अपराध के ग्राफ को देखते हुए गुलाम गौस खां यूथ ब्रिगेड ने पुलिस अधीक्षक को दी ज्ञापन | New India Timesझाँसी नगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर ग़ुलाम गौस खां यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष रिज़वान राईन एवं उनके समर्थकों ने नन्दनपुरा निवासियों के साथ मिलकर डालचंद राजपूत s/o जगदीश राजपूत एवं गोलू राजपूत s/o डालचन्द राजपूत जो के गली नंबर 04 नन्दनपुरा के रहने वाले है जो रिश्ते में बाप बेटे लगते हैं,  यह बाप बेटे आये दिन वार्ड में दहशत का माहौल बनाये रखते हैं। आए दिन किसी न किसी को मारना पीटना एवं अभद्र व्यहवार करना इनके लिए आम बात है, जिससे नन्दनपुरा निवासी इन बाप बेटे के ख़ौफ़ से सहमे रहते हैं। इनको पुलिस का कोई  ख़ौफ़ नहीं है एवं ख़ौफ़ पैदा करने के लिए ये अक्सर कट्टा तमंचों से क्षेत्र में फ़ायर करने से भी नहीं चूकते हैं, जिससे मोहल्ले में रहने वाले निवासियों को काफी दिक्कत और ख़ौफ़ का सामना करना पड़ रहा है। ख़ौफ़ और अपने आतंक को बढ़ावा देने के लिए ये बाप बेटे किसी भी मोहल्लावासी को मारने पीटने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। वही दूसरी तरफ इनके घर की महिलाएं भी कम नहीं हैं। इनका भी वही काम है जो बाप बेटे करते हैं। मोहल्ले में अपने नाम का ख़ौफ़ पैदा करने के लिए किसी को मारना इन महिलाओं के लिए कोई बड़ी बात नहीं है। अगर कोई इस पर विरोध करता है तो जवाब में गलियों के साथ जवाब दिया जाता है कि आने दो गोलू और डालचन्द को कमरे में बंद करके पिटवाऊंगी। ऐसा कई बार हो भी चुका है कि गोलू और डालचन्द ने लोगों को कमरे में बंद करके मारा पीटा भी है और घर की महिलाएं गाली गलौज के साथ साथ धमकी देने में ज़रा भी नही हिचकिचाती हैं। न इनको पुलिस का डर है और न ही पुलिस का ख़ौफ़, जबकि डालचन्द पिछले कुछ साल पहले झाँसी रेलवे का हिस्ट्रीशीटर भी रह चुका है। जिसका लेखा जोखा आज भी झाँसी जीआरपी रिकार्ड में मौजूद है। जीआरपी थाना रेलवे में इसकीं फ़ोटो डेक्सटॉप पर चस्पा भी रही है। इन सारी बातों को ध्यान में रखते हुए मोहल्ला निवासियों ने परेशान होकर अपनी जान एवं घर की सुरक्षा को झांसी के  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर अपनी पूरी परेशानियों से अवगत कराया, जिसमें ग़ुलाम गौस खां यूथ ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष रिज़वान राईन एवं नन्दनपुरा निवासियों को झाँसी सीओ सिटी सहाब ने आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द ऐसे अपराधिक लोगों पर कड़ी से कड़ी और निष्पक्षता से उचित कार्यवाही की जाएंगी।

By nit