मकसूद अली, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT;
यवतमाल जिले में आधार का काम 97% पूर्ण होने का दावा प्रशासन द्वारा किया जा रहा है लेकिन इसमें अधिकतम आधारकार्ड परिपूर्ण नहीं हैं, जिससे आधार कार्ड अपडेट करने के लिए नागरिकों की भीड़ उमड़ पड़ी है।
यवतमाल जिले में 97 फीसदी नागरिकों ने आधार कार्ड बनाया है, लेकिन अधिकतम आधार कार्ड मोबाइल क्रमांक से लिंकअप नहीं हुए हैं, जिससे विविध स्थानों पर दिक्कतों से गुजरना पड़ रहा है। कर्जमाफी, शिष्यवृत्ति आदि स्थानों पर आधार रहने पर भी मोबाइल क्रमांक लिंकअप न होने से काम पूर्ण नहीं हो रहा है। अब आधार अपडेट के लिए जिले में 16 केंद्र शुरू किए गए हैं, लेकिन 14 केंद्र न के बराबर हैं, अन्य दो केंद्रों पर नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
