बुलढाणा के जोहर नगर के नागरिकों  ने मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर जिला प्रशासन को दिया ज्ञापन | New India Times

कासिम खलील, बुलढाणा (महाराष्ट्र), NIT; ​बुलढाणा के जोहर नगर के नागरिकों  ने मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर जिला प्रशासन को दिया ज्ञापन | New India Times बुलढाणा शहर की मुस्लिम बहुल्य  बस्ती जोहर नगर के कुछ इलाकों में जनता को मूलभूत सुविधाएं नही मिलने के कारण बड़ी संख्या में नागरिक जिलाधीश कार्यालय पहुंचे और अपनी मांग का ज्ञापन प्रशासन को देते हुए तत्काल न्याय देने की गुहार लगाई।​बुलढाणा के जोहर नगर के नागरिकों  ने मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर जिला प्रशासन को दिया ज्ञापन | New India Timesबुलढाणा के जोहर नगर की झोपड़ पट्टी के नागरिकों के मतों के भरोसे अनेक लोग पार्षद बने और नगर पालिका में पहुंच कर सत्ता का सुख लिया किन्तु आज भी इस परिसर के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। कई बार स्थानीय नेताओं से अपनी समस्या हल करने का आग्रह भी किया गया लेकिन नेता इसे नज़रअंदाज़ करते रहे।आज बड़ी संख्या में लोग जिनमें महिलाएं भी शामिल थी अपनी मांग का ज्ञापन लेकर दोपहर के समय बुलढाणा नगर परिषद में पहुंचे किन्तु वहां कोई भी अधिकारी-कर्मी मौजूद नही होने के कारण सभी लोग सीधा जिलाधीश कार्यालय पहुंचे और प्रशासन को ज्ञापन दिया। इस ज्ञापन में कहा गया है कि जोहर नगर के शेख चाँद के घर से उर्दू हाईस्कूल तक वाले इस मुख्य मार्ग की हालत बहुत खराब हो गई है। मार्ग पर बड़े बड़े खड्ढे पड़े हुए हैं। इसी मार्ग से कई छात्र-छात्राएं स्कूल आते जाते हैं, जिन्हें बरसात के दिनों में कीचड़ से हो कर गुज़रना पड़ता है। इस इलाके के लोगों की मुसीबत को समझते हुए तत्काल मार्ग बनाएं जाने की मांग हाफ़िज़ रहमत, समीर चौधरी, सैय्यद आसिफ, रियाज़ चौधरी, काशिफ खान, शे.सुलतान, मुश्ताक पानवाले, रिजवाना बी, साजिदा बी, कासम कुरैशी, फ़ातेमा बी सहित अन्य नागरिकों ने की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article