न्यू रिवाइटल मंत्रा फिजियोथिरैपी केन्द्र व श्री राॅयल सिटी ग्रुप के सौजन्य से झांसी में फ्री मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन | New India Times

अरशद आब्दी, झांसी ( यूपी ), NIT; ​न्यू रिवाइटल मंत्रा फिजियोथिरैपी केन्द्र व श्री राॅयल सिटी ग्रुप के सौजन्य से झांसी में फ्री मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन | New India Timesझांसी नगर आज 27 अगस्त 2017 को न्यू रिवाइटल मंत्रा फिजियोथेरपी एवं पुनर्वास केन्द्र द्वारा श्री रॉयल सिटी ग्रुप झाँसी के सौजन्य से एक निःशुल्क फिजियोथेरपी एवं पुनर्वास तथा स्पीच थेरपी एवं दन्त चिकित्सा शिविर का आयोजन रक्सा रोड स्थित श्री रॉयल सिटी में किया गया।

शिविर में एक संगोष्ठी “सेहत हज़ार नेमत” भी आयोजित कि गयी, जिसमें डा. हैदर तथा डा. शिबू ने वर्तमान समय कि विपरीत शारीरिक एवं मानसिक क्रियाओं से उत्पन्न होने वाले विकार तथा नकारात्मक विचारों का दुष्प्रभाव पर लोगों से चर्चा कि और सेहतमन्द और तंदरुस्त रहने के उपाय बताये।​
न्यू रिवाइटल मंत्रा फिजियोथिरैपी केन्द्र व श्री राॅयल सिटी ग्रुप के सौजन्य से झांसी में फ्री मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन | New India Timesशिविर में आये हुए लोगो को झांसी के वरिष्ठ फिजियोथिरैपिस्ट डॉ. शिबू एस बाबू , डॉ. सुरुचि शिबू, डॉ. सैय्यद शुजाअत हैदर जाफरी, डॉ. योगीता वर्मा, डॉ. विजय शर्मा एवं डॉ. अरुण कुमार ने फिजियोथेरपी एवं पुनर्वास से सम्बन्धित निःशुल्क परामर्श दिया तथा स्पीच थेरपिस्ट डा. श्रुति श्रीवास्तव एवं दन्त चिकित्सक डॉ. शिवाशीश खरे ने क्रमशः स्पीच थेरपी एवं दन्त रोग के लिये परामर्श दिये।

शिविर को सफल बनाने में श्री रॉयल सिटी ग्रूप के श्री राजेश यादव, श्री आशिष सिंह, श्री के. सी. श्रीवास्तव, डॉ. ब्रशाली यादव का सहयोग सराहनीय रहा।

अंत में रॉयल सिटी ग्रूप के निदेशक एवं न्यू रिवाइटल मंत्रा फिजियोथिरैपी केन्द्र के निदेशक डा. शिबू एस बाबू ने शिविर में आये हुये सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article