महिनों से नवीन औद्योगिक भवन बनकर कर है तैयार, उद्घाटन न होने से पुराने भवन में बैठने को मजबूर हैं विद्यार्थी | New India Times

श्रीकांत पुरोहित, देवास ( मप्र ), NIT; ​महिनों से नवीन औद्योगिक भवन बनकर कर है तैयार, उद्घाटन न होने से पुराने भवन में बैठने को मजबूर हैं विद्यार्थी | New India Times

कन्नौद तहसील के कांटाफोड़ के समीप चन्द्रकेशर बांध स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का नवीन भवन का कार्य पूर्ण हो जाने के बावजूद केवल भवन उद्घाटन न होने के कारण विद्यार्थी पुराने भवन में बैठने को मजबूर हैं।​महिनों से नवीन औद्योगिक भवन बनकर कर है तैयार, उद्घाटन न होने से पुराने भवन में बैठने को मजबूर हैं विद्यार्थी | New India Timesइस संबंध में जब NIT संवाददाता ने विद्यालय में पहुंचकर विद्यार्थीयो से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि नवीन भवन का कार्य पूर्ण हुए छह माह हो गए हैं, फिर भी हमें पुराने ही भवन में बैठाया जा रहा है। यहां पुराना भवन टीन शेड से निर्मित है जिससे यहां गर्मियों के मौसम में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं तेज बारिश में टीन शेड से पानी टपकता है। विद्यार्थियों ने यह भी कहा कि पुराना भवन बहुत छोटा है जिसके चलते बैठने की समस्या भी होती है। विद्यार्थियों ने शासन से जल्द से जल्द नवीन भवन में विद्यालय संचालित करने की मांग भी की है। 

इस संबंध में NIT संवाददाता ने जब संस्था प्रभारी से बात की तो उन्होंने बताया कि नवीन भवन का कार्य मार्च में पूर्ण हो गया है लेकिन उद्घाटन नहीं होने के कारण अभी भी पुराने भवन में ही शाला संचालित करना पड रहा है, जल्द ही नवीन भवन का उद्घाटन होने वाला है। साफ सफाई की बात पर उन्होंने कहा कि हमारे यह रोजाना सफाई होती है, हमारे यहां पार्ट टाइम कर्मचारी है वह सुबह सफाई करता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article