फराज अंसारी, बहराइच ( यूपी ), NIT;
बहराइच नगर में त्यौहारों के मौके पर भी साफ-सफाई का जबर्दस्त अभाव है। बहराइच के लगभग सभी मोहल्लों में जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा हुआ है। नालियां गन्दगी से पटी हुयी हैं, कूड़ा करकट की सड़कों पर भरमार है और कूड़ा बिखरा पड़ा है,नालिया कूड़े से पटी होंने के कारण नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है और सफाई नायक मलाई काट रहें हैं।
नगरपालिका परिषद में तैनात सफाई नायकों के द्वारा सफाई कर्मी को दिया जाता है कार्य करने की सुविधानुसार छूट बदले में प्रत्येक सुविधा प्राप्तकर्ता से 3 हजार से 6 हजार रुपए प्रतिमाह वसूला जाता है।नगर के मोहल्लों में सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वार्डो में साफ़-सफाई हेतु सफाई कर्मी तैनात होते हैं, जिनका नेतृत्व सफाई नायकों के जिम्मे होता है। इसी का फायदा उठाते हुये ये सफाई नायक अपने क्षेत्रान्तर्गत तैनात सफाई कर्मियों को उनके सुविधानुसार छुट्टी दे देते हैं और खानापूर्ति के रूप में उनकी उपस्थिती अपने रजिस्टर में अंकित करते रहते हैं और बदले में प्रतिमाह अच्छी खासी रकम सफाई नायकों के द्वारा वसूली जाती है।
कई मोहल्लों में सफाई कर्मी महीनों तक नहीं आते हैं और जब कभी आ भी जाते हैं तो सफाई की केवल औपचारिकता करते हुये सफाई कार्य की खानापूर्ति कर देते हैं। जिससे वार्डो में मच्छरों के पनपने से बीमारियाँ पैर पसार रहीं हैं और नगर के कई मोहल्लों में गन्दगी के कारण संक्रामक रोग फैल रहा है और भविष्य में गम्भीर बीमारियाँ फैलने की आशंका बनी हुई है।
