महिला अतिथि शिक्षिका बहनों ने बांधी राखी, पद स्थायित्व की महापंचायत कराने की रखी मांग | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

महिला अतिथि शिक्षिका बहनों ने बांधी राखी, पद स्थायित्व की महापंचायत कराने की रखी मांग | New India Times

 छिंदवाड़ा ज़िले में पधारे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज लालबाग चौक चौराहा पर आज़ाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ के अतिथि शिक्षकों ने शांतिपूर्ण और शालीनता के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा और अतिथि शिक्षकों की महापंचायत कराने की मांग रखी। इस अवसर पर महिला अतिथि शिक्षकों ने प्यारे शिवराज भैया के लिए राखी बनाकर उन्हें भेंट की और बहनों के और भाईयों का भविष्य सुरक्षित करने की मांग करते हुए जल्द महापंचायत बुलाने की चर्चा करी। आज़ाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ के ज़िला अध्यक्ष संतोष कहार ने बताया कि रोड़ शो के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का लालबाग चौराहा पर अतिथि शिक्षको ने कलश जलाकर तिलक लगाकर पुष्प वर्षा के माध्यम से प्रदेश के मुखिया का भव्य स्वागत किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अतिथि शिक्षको को भरोसा दिलाया कि मुझे आपके भविष्य की चिंता है और मैं अतिथि शिक्षकों के भविष्य को भी सुरक्षित करूंगा मैं आपकी जल्द ही इसी महीने में आपकी महापंचायत भोपाल में बुला रहा हूं।चिंता मत करो ऐसा कहकर बहनों की राखी स्वीकार कर मुख्यमंत्री सभा स्थल की ओर आगे बड़े इस अवसर पर प्रदेश महासचिव एवं जिला अध्यक्ष संतोष कहार, जिला मीडिया प्रभारी योगेश चौरसिया,सर्वेश श्रीवास्तव,सुनील विश्वकर्मा, अवध सूर्यवंशी ,कन्हैया पवार ,राजेश चौकसे ,रामनारायण कहार ,कमलेश सूर्यवंशी , मोनीश राजपूत , राम वर्मा , कैलाश विश्वकर्मा ,अमिता बांद्रे ,अर्चना बरुआ ,साधना सोनी , सरिता ठाकरे, अंजू सेंडे के साथ हजारों की संख्या में जिले भर के अतिथि शिक्षक एवं शिक्षिकाये मौजूद रहे।

जिला शिक्षा अधिकारी के बाबू उमेश वानखेड़े कि की गई मुख्यमंत्री से शिकायत

इस अवसर पर ज़िला शिक्षा अधिकारी कार्यालय स्थापना शाखा में पदस्थ उमेश वानखेड़े बाबू के द्वारा अतिथि शिक्षकों के कार्यों में लापरवाहीं करने समय सीमा में शिक्षकों के ऑनलाइन पद अपडेशन कार्य को पूर्ण नहीं करने और अतिथियों के वेतन न होने सहित पूर्व से कार्यरत अतिथि शिक्षकों को बार-बार इधर से उधर भटकाने, पदों में गड़बड़ी को लेकर अतिथि शिक्षकों को बार-बार परेशान करने को लेकर डीईओ के बाबू के ख़िलाफ़ आज आज़ाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को डीईओ कार्यालय में पदस्थ वानखेड़े बाबू के ख़िलाफ़ लापरवाहीं करने सहित अन्य मामले को लेकर जांच कर शिकायती पत्र सौंपा और उन्हें तत्काल स्थापना शाखा से हटाने की मांग की। इस अवसर पर हजारों की संख्या में अतिथि शिक्षक मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article