जामा मस्ज़िद कमेटी म. प्र.वक्फ बोर्ड से पंजीकृत, सौंपी गई मस्ज़िद की ज़िम्मेदारी, समाज को लेकर चलना होगा प्रयास | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जामा मस्ज़िद कमेटी म. प्र.वक्फ बोर्ड से पंजीकृत, सौंपी गई मस्ज़िद की ज़िम्मेदारी, समाज को लेकर चलना होगा प्रयास | New India Times
जामा मस्ज़िद कमेटी म. प्र.वक्फ बोर्ड से पंजीकृत, सौंपी गई मस्ज़िद की ज़िम्मेदारी, समाज को लेकर चलना होगा प्रयास | New India Times

मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड भोपाल से नगर की जामा मस्ज़िद जुन्नारदेव कमेटी को पंजीकृत किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर सैय्यद गौहर जमाल शाह वल्द जीएन शाह उपाध्यक्ष रहीम खान सचिव पद पर शेख असलम सह सचिव के पद पर निसार अहमद कोषा अध्यक्ष पद पर अफरोज आलम एवं सदस्यों में ज्ञासुद्दीन खान अब्दुल रज्जाक रफीक खान, नासिर खान, इदरीश अंसारी एस के अखतर को नियुक्त किया गया है। जामा मस्जिद कमेटी को पंजीयन क्रमांक 5/116 दर्ज कर पुरानी कमेटी से 30 दिनों केे अंदर चार्ज लेने के आदेश दिए हैं।

वक्फ बोर्ड के आदेश की कॉपी ज़िला कलेक्टर एवं एसपी एसडीएम टीआई को प्रेषित की जा चुकी है। नगर की सबसे पुरानी जामा मस्ज़िद कमेटी में नवनियुक्त सदर सैय्यद गौहर जमाल शाह ने बताया कि हमारी कमेटी पूर्व कमेटी के सदर डॉक्टर अख्तर साहब से चार्ज लेने देने की कार्रवाई की उपरांत अपना विधिवत कार्यकाल प्रारंभ करेगी। हमारी कमेटी मस्ज़िद के विकास कार्यों के साथ मुस्लिम समाज के उत्थान के सभी प्रयास करेंगी। उन्होंने बताया कि जामा मस्जिद कमेटी में उनके वालिद मोहतरम मरहूम जी.एन.शाह. ने 40 वर्षों तक खिदमत अंजाम दी है। उन्हीं के नक्शे कदमों की पैरवी करते हुए जामा मस्जिद की पूर्व में संचालित सभी गतिविधियों को विधिवत संचालित किया जाएगा।

नव नियुक्त जामा मस्जिद कमेटी मुस्लिम कौम के सभी मसलकों की तरक्की के लिए सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक, गतिविधियों के साथ जमात के काम को प्राथमिकता दी जाएगी। ताकि मुस्लिम समाज का हर फर्द दीन और दुनिया दोनों में कामयाबी हासिल करें। जामा मस्ज़िद कमेटी के द्वारा नगर में आपसी भाईचारा सांप्रदायिक सौहार्द स्थापित करने के भरपूर से प्रयास करेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.