अमन व शांति के साथ मनाएं बकरीद व गणेश उत्सव: जिलाधिकारी सचिंद्र प्रताप सिंह | New India Times

ताहिर मिर्ज़ा, उमरखेड़ (महाराष्ट्र), NIT; ​अमन व शांति के साथ मनाएं बकरीद व गणेश उत्सव: जिलाधिकारी सचिंद्र प्रताप सिंह | New India Timesआने वाले समय में गणेश उत्सव तथा ईदुल अजहा (बकरीद ) की धूम रहेगी। इन धार्मिक त्यौहारों के मौके पर कुछ शरारती तत्व सोशल मीडिया के जरिए गलत अफवा फैलाने का काम करेंगे। ऐसे में अफवाहों को नज़र अंदाज़ करते हुए प्रशासन को मदत करें तथा अमन शांति से अपने त्यौहार मनाएं। ऐसी अपील उमरखेड़ पुलिस स्टेशन की और से आयोजित की गई शांति सभा में जिलाधिकारी सचिंद्र प्रताप सिंह ने अवाम से की है। विशेष कर यह कि यवतमाल जिला में सबसे ज़्यादा संवेदनशील माना जाने वाला शहर उमरखेड़ है जहाँ आए दिन कुछ शरारती तत्व शहर में गलत अफवाहों के ज़रिए माहौल खराब करते हैं। पिछले साल 2016 में गणेश उत्सव की रैली को लेकर उमरखेड़ में एक बहुत बड़ा दंगा हुआ था। इस दंगे में दोषी लोग तो पुलीस के हाथ नहीँ लगे जबकि कई बे गुनाहों को ना किए हुए जुर्म की सज़ा मिली। ​अमन व शांति के साथ मनाएं बकरीद व गणेश उत्सव: जिलाधिकारी सचिंद्र प्रताप सिंह | New India Timesइस शांति सभा में प्रमुख उपस्तिथि में जिला पुलिस अधीक्षक एल राजकुमार, अपर जिला पुलिस अधीक्षक अमर सिंह जाधव, उपविभागीय अधिकारी सुपनिल कापडनिस, पुलिस उपविभागीय अधिकारी संजय पूजलवाड, तहसीलदार कांबळे, थानेदार हनुमंत गायकवाड़, नप मुख्याधिकारी गणेश चव्हाण, नप सदस्य नितिन भूतड़ा, हाजी इनायतुल्ला जनाब, साजिद जागीरदार, जी प सदस्य राम देवसरकर, माजी विधायक खडसे, उत्तमराव इंग्ले तथा पत्रकार, सामाजिक संघटनाओं के साथ जुड़े सैकड़ो लोग मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.