श्रावण के पावन पर्व पर मंदिरों में लगने लगा है श्रद्धालुओं का तांता | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

श्रावण के पावन पर्व पर मंदिरों में लगने लगा है श्रद्धालुओं का तांता | New India Times

मेघनगर विश्वकर्मा मंदिर पर गणेश महिला मंडल ने धार्मिक भजनों की आकर्षक भव्य प्रस्तुतिया दी।
नगर की सैकड़ों से महिलाए विश्वकर्मा मंदिर पहुंची एवं धार्मिक भजनों पर नृत्य कर धार्मिक लाभ लिया।
गणेश महिला मंडल ने एक से बढ़कर एक धार्मिक भजनों की जानदार प्रस्तुति दी तो पूरा वातावरण धर्म मई लगने लगा। भजन संध्या में पहुँची महिलाओं की अपार भीड़ से मंदिर प्रांगण भी छोटा लगने लगा था।

भजन के पूर्व महिलाओं ने भगवान विश्वकर्मा के मंदिर में मत्था टेक पूजा अर्चना की जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा था प्रतिदिन गणेश महिला मंडल की टीम मंदिरों एवं घर-घर पहुंचकर धर्म की अलख जगा रहे हैं अंत में प्रसादी का वितरण भी किया गया।

By nit