"समाधान आपके द्वार "अंतर्गत लोक अदालत शिविरों का हुआ आयोजन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

"समाधान आपके द्वार "अंतर्गत लोक अदालत शिविरों का हुआ आयोजन | New India Times

“मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार आज 5 अगस्त 2023 को जिले में ‘‘समाधान आपके द्वार‘‘ योजना अंतर्गत लोक अदालत शिविरों का आयोजन किया गया। लोक अदालत शिविर के माध्यम से सिविल एवं आपराधिक न्यायालयों, राजस्व न्यायालयों में लंबित तथा पूर्ववाद प्रकरणों का निराकरण सुलह समझौते के द्वारा कराया गया। इसके अंतर्गत विद्युत, राजस्व, वन विभाग एवं न्यायालयों में लंबित आपराधिक, दीवानी प्रकरणों का भी निराकरण किया गया। शिविर में आपसी सुलह के माध्यम से प्रकरणों का निराकरण होने पर हितग्राहियों को पौधे देकर प्रेम सौहार्द के साथ रहने हेतु प्रेरित किया गया। वहीं शिविरों में हितग्राहियों को जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्रों का वितरण भी किया गया। यह शिविर कलस्टरवार तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों एवं संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुए।

By nit