सांसद श्री पाटिल ने मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के अंतर्गत हित ग्राहियों को सौंपी वाहन की चाबी | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सांसद श्री पाटिल ने मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के अंतर्गत हित ग्राहियों को सौंपी वाहन की चाबी | New India Times

शनिवार को ग्राम बड़झिरी में विकास पर्व अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खण्डवा लोकसभा सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील ने शिरकत की। इस अवसर पर नेपानगर विधायक श्रीमति सुमित्रा कास्डेकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम मार्को, पूर्व महापौर श्री अनिल भोंसले, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष श्री मनोज तारवाला, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज भीमसेन लधवे, जनप्रति निधिगण, अधिकारीगण व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

विकास पर्व कार्यक्रम में सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील ने ग्राम पंचायत बोदरली अंतर्गत सामुदायिक भवन बोदरली लागत 10 लाख, सीसी रोड नाली निर्माण कार्य लागत राशि 10 लाख, एलईडी लाईट स्थापना कार्य लागत राशि 1 लाख, खेल मैदान निर्माण कार्य लागत राशि 2.56 लाख तथा ग्राम पंचायत बड़झिरी अंतर्गत सीसी पुलिया निर्माण कार्य लागत राशि 5 लाख, सीसी रोड निर्माण लागत राशि 3 लाख, सीसी नाली निर्माण कार्य लागत राशि 3 लाख रूपये इत्यादि निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। वहीं ग्राम डोंगरगांव के पुलिया, टीनशेड निर्माण कार्यों का भी भूमिपूजन किया गया।

विकास पर्व कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री पाटील ने ग्रामीणजनों को विकास पर्व का महत्व बताया। उन्होंने शासकीय योजनाओं की जानकारी देते हुए हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित भी किया। नेपानगर विधायक श्रीमति सुमित्रा कास्डेकर सहित अन्य जन प्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने संबोधन से विकास पर्व कार्यक्रम में उपस्थितजनों को लाभान्वित किया।

विकास पर्व की श्रृंखला में ग्राम दर्यापुर में मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के तहत 5 वाहनों को सांसद श्री पाटील एवं जनप्रतिनिधियों ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया तथा उन्होंने हितग्राहियों को वाहन की सांकेतिक चाबी सौंपते हुए उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनायें भी दी। इस अवसर पर जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमति अर्चना नागपुरे सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.