धौलपुर जिला के सभी थाना प्रभारियों के नेतृत्व में सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा किया गया पैदल गश्त | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर जिला के सभी थाना प्रभारियों के नेतृत्व में सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा किया गया पैदल गश्त | New India Times

महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा के निर्देशन में आज पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार एवं जिले की वृत्ताधिकारियों व थानाधिकारियों ने पैदल गश्त की। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार द्वारा पुलिस जाप्ता के साथ बाड़ी कस्बे के बाजार में पैदल गश्त की गई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ देवेन्द्र कुमार, वृत्ताधिकारी बाडी महेंद्र कुमार, थानाधिकारी बाडी कोतवाली लक्ष्मण सिंह सहित डीएसटी टीम व पुलिस जाप्ता मौजूद रहा। इसके साथ ही जिले के सभी थानाधिकारियों के नेतृत्व में सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा पैदल गश्त किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.