बुरहानपुर की दरगाह ए हकीमी की ओर से नवागत एसपी श्री पाटीदार का किया गया स्वागत | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर की दरगाह ए हकीमी की ओर से नवागत एसपी श्री पाटीदार का किया गया स्वागत | New India Times

बुरहानपुर के तत्कालीन एसपी राहुल कुमार लोढ़ा के 3 साल के सफल कार्यकाल के बाद उनका स्थानांतरण रतलाम होने से और धार में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार का बुरहानपुर जिला पुलिस अधीक्षक के पद पर ट्रांसफर होकर यहां बुधवार को ज्वाइनिंग पश्चात् नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और राजनीतिक दल के पदाधिकारियों द्वारा नवागत एसपी श्री देवेंद्र कुमार पाटीदार का स्वागत अभिनंदन का सिलसिला निरंतर जारी है।

इसी कड़ी में बोहरा समाज दरगाह हकीमी उप प्रबंधक मुस्तफा उज्जैनी और दरगाह ए हकीमी जनसंपर्क कमेटी एवं इंडिया न्यूज़ 53 के सीईओ एडिटर एंड चीफ तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला के साथ हुजैफा हुसैन मुलायम वाला ने भी नवागत जिला पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया। दरगाह ए हकीमी कमेटी की ओर से कहा कि पुलिस विभाग का दरगाह ए हकीमी को हमेशा से ही सहयोग मिलता रहा है आगे भी उसी तरह का सहयोग मिलता रहेगा। दरगाह ए हकीमी ने सदैव शहर के हित में शासन-प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.