विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह उर्फ़ शेरा भैया ने सैफ़ी गोल्डन जुबली क़ादरिया कॉलेज में किया वृक्षारोपण | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह उर्फ़ शेरा भैया ने सैफ़ी गोल्डन जुबली क़ादरिया कॉलेज में किया वृक्षारोपण | New India Times

सैफ़ी गोल्डन जुबली क़ादरिया कॉलेज, बुरहानपुर के प्रभारी प्राचार्य आइ.ए. सिद्दीक़ी ने बताया कि आज 05/08/2023 को कॉलेज परिसर में बुरहानपुर के विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह उर्फ़ शेरा भैया के मुख्य अतिथि में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्था के सचिव अलहाज मुल्ला अली असगर टाकली वाला, सदस्यगण में मुल्ला मंसूर सेवक, मोहम्मद मर्चेंट, कॉलेज के डायरेक्टर प्रोफेसर एमएच सलीम, प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर आइए सिद्दीकी, वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ उस्मान अंसारी, प्रोफेसर मोहम्मद इस्माइल बफ आती खोकर, श्री राम जाधव, प्रतिनिधि निर्मित शाह, हाजी मतीन अजमल, कलीम पहलवान, एजाज खान, हुसैन भाई बिट्टू भाई, फहद भाई सहित कॉलेज के टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ एवं विद्यार्थी गण उपस्थित थे। बुरहानपुर विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया ने वृक्षारोपण एवं पर्यावरण का महत्व बताया और पेड़ बचाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पेड़ है,तो कल है। इस अवसर पर कॉलेज परिवार द्वारा बुरहानपुर विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया का स्वागत अभिनंदन किया गया। अपने स्वागत अभिनंदन से अभिभूत बुरहानपुर विधायक ने सभी का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया। संस्थान के सचिव मुल्ला अली असगर टाकली वाला ने अपने संबोधन में बताया कि पेड़ जीवन का अभिन्न अंग हैं ।यह धरती के गहने हैं। पेड़ लगाकर उसकी देखभाल भी बहुत जरूरी है। समाजसेवी मुल्ला मंसूर भाई भाई सेवक ने पेड़ का महत्व बताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.